शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, 223 अंक टूटा हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

अमेरिका में ब्याज दरों में कम कटौती की संभावना और एक ब्रिटिश टैंकर के ईरान द्वारा जब्त किये जाने के बाद मध्य पूर्व में बढ़े तनाव से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 59.68 अंकों या 0.28% की गिरावट के साथ 21,407.31 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 223.06 अंक या 0.78% गिर कर 28,542.34 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.62% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.61% ऊपर है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!