शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से चढ़ा अमेरिकी बाजार, कच्चे तेल के दाम भी बढ़े

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बीच तकनीकी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

वहीं यूएस-चीन व्यापार वार्ता में संभावित प्रगति से बाजार को सहारा मिला, जबकि मध्य-पूर्व में बढ़ते राजनीतिक तनाव से तेल की कीमतों में वृद्धि हुई। कल डॉलर इंडेक्स 0.14% ऊपर चढ़ा, जबकि यूरो 0.12% गिर कर 1.1207 डॉलर पर आ गया।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 17.7 अंक या 0.07% की वृद्धि के साथ 27,171.90 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 57.64 अंक या 0.71% चढ़ कर 27,171.90 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.42 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 2,985.03 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.25% की वृद्धि के साथ 63.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!