शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे दिन गिरा बाजार, पीएसयू बैंकों में हुई जोरदार बिकवाली

मंगलवार को बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में कमजोरी दर्ज की गयी।

पीएसयू बैंक सूचकांक 3% नीचे फिसला, जिससे बाजार पर दबाव पड़ा। वहीं ऑटो, धातु और फार्मा में गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि एफएमसीजी, ऊर्जा, इन्फ्रा और आईटी में हुई खरीदारी से बाजार में गिरावट सीमित रही।
जानकारों के अनुसार अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और कंपनियों के तिमाही नतीजे कमजोर रहने की वजह से बाजार में गिरावट आ रही है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,031.13 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़त के साथ 38,138.56 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 37,898.90 के निचले स्तर तक फिसला और अंत में 48.39 अंकों या 0.13% की गिरावट के साथ 37,982.74 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,346.20 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,372.25 पर खुल कर 15.15 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 11,331.05 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,302.80 का रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 20 शेयरों में मजबूती और 30 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 14 शेयरों में बढ़ोतरी और 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से पावर ग्रिड में 2.94%, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.76%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.50%, आईटीसी में 2.38%, एशियन पेंट्स में 1.90% और एनटीपीसी में 1.60% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से एसबीआई में 2.49%, एचडीएफसी में 2.24%, बजाज ऑटो में 1.57%, एचडीएफसी बैंक में 1.44%, ओएनजीसी में 1.13% और टाटा स्टील में 1.10% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,190 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,267 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 174 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मँझोले बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.56% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.38% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.57% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) 0.47% की बढ़त हुई। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख