शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों और चीन के साथ व्यापार की उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कोका-कोला और यूनाइटेड टेक्नोलॉजीज के बेहतर नतीजों और चीन के साथ व्यापार संकट का हल निकालने की उम्मीद से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में तेजी दर्ज की गयी।

कारोबार के दौरान एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट रिकॉर्ड स्तर तक चढ़े। खबर है कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर चीनी अधिकारियों के साथ आमने-सामने व्यापार बैठक करने के लिए अगले सप्ताह शंघाई जायेंगे।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 177.29 अंक या 0.65% की वृद्धि के साथ 27,349.19 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 47.26 अंक या 0.58% चढ़ कर 8,251.40 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.44 अंक या 0.68% की बढ़त के साथ 3,005.47 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.89% की वृद्धि के साथ 63.83 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!