शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार संकट का हल निकलने की उम्मीद से एशियाई बाजारों को सहारा

अमेरिका और चीन के व्यापार संकट का हल निकलने की उम्मीद से बुधवार को एशियाई बाजारों में खरीदारी हो रही है।

वहीं यूरो के मुकाबले डॉलर दो महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। इससे पहले कल अमेरिकी बाजार में भी अच्छी मजबूती आयी।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 107.99 अंकों या 0.50% की बढ़त के साथ 21,728.87 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 295.99 अंक या 1.04% बढ़ कर 28,762.47 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.13% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.23% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.08% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.05% की मामूली गिरावट है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!