शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिकॉर्ड स्तरों पर पहुँचे नैस्डैक और एसऐंडपी 500, डॉव जोंस में आयी गिरावट

बुधवार को तकनीकी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

मगर कंपनियों के कमजोर नतीजों के कारण डॉव जोंस नीचे की ओर फिसला। वहीं सुस्त आर्थिक आँकड़ों के कारण यूरो दो महीनों के निचले स्तर तक गिर गया।
टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स ने संकेत दिया कि सेमीकंडक्टर की माँग में उतनी लंबी मंदी नहीं रहेगी, जितनी आशंका जतायी जा रही है। इसी से तकनीकी शेयरों को सहारा मिला।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 79.22 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 27,269.97 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 70.09 अंक या 0.85% चढ़ कर 8,321.50 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14.09 अंक या 0.47% की बढ़त के साथ 3,019.56 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.03% की गिरावट के साथ 63.18 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!