शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूरोपीय केंद्रीय बैंक की बैठक से पहले एशियाई बाजारों में घबराहट

यूरोपीय केंद्रीय बैंक की बैठक से पहले गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

सुस्त आर्थिक आँकड़ों से यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में कटौती की संभावना बढ़ गयी, जिससे यूरो दो महीने के निचले स्तर तक गिर गया। इससे पहले कल अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से नैस्डैक औ एसऐंडपी रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 72.28 अंकों या 0.33% की बढ़त के साथ 21,781.85 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 74.63 अंक या 0.26% बढ़ कर 28,598.57 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.16% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.24% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.76% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!