शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स 38,000 और निफ्टी 11,300 के ऊपर

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कई दिन से चल रही गिरावट के बाद आज सेंसेक्स 38,000 और निफ्टी 11,300 ऊपर है। आईटी और ऊर्जा के अलावा बाकी सभी सूचकांक मजबूत स्थिति में है। सर्वाधिक खरीदारी फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो सूचकांकों में है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,847.65 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 37,935.02 पर खुला है। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 181.64 अंकों या 0.48% की वृद्धि के साथ 38,029.29 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,271.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 11,290.40 पर खुल कर 53.70 अंकों या 0.48% की बढ़ोतरी के साथ 11,325.00 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप 0.46% की बढ़ोतरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.52% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.42% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 40 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 25 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!