शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूरोपीय केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष के बयान से कमजोर हुआ अमेरिकी बाजार

फोर्ड मोटर और अन्य कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के अध्यक्ष मारियो द्रागी के बयान के बाद अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

मौद्रिक नीति पर निवेशकों को अधिक नरम रुख की उम्मीद थी, मगर द्रागी के बयान से निवेशकों को निराश हाथ लगी है। ईसीबी ने मौद्रिक नीति को सहज बनाने के संकेत दिये, लेकिन ब्याज दरों में कटौती नहीं की।
वहीं अगले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। हालाँकि अमेरिकी बेरोजगारी दर 50 वर्षों के निचले स्तर पर है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 128.99 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 27,140.98 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 82.95 अंक या 1.00% गिर कर 8,238.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 15.89 अंक या 0.53% की गिरावट के साथ 3,003.67 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.33% की वृद्धि के साथ 63.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!