शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में बिकवाली, 143 अंक फिसला हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

कंपनियों के मिले-जुले वित्तीय नतीजों के बाद अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) द्वारा दरों में कटौती न किये जाने से यूरो के दो सालों के निचले स्तर पर फिसलने का एशियाई बाजारों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 109.26 अंकों या 0.50% की गिरावट के साथ 21,647.29 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 143.49 अंक या 0.50% फिसल कर 28,450.81 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.21% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.73% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.60% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.39% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!