शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प की चीन को चेतावनी से फिसला अमेरिकी बाजार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के साथ चल रही व्यापार वार्ता के बीच चेतावनी दी, जिससे तकनीकी शेयरों पर दबाव पड़ा और अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

ट्रम्प ने चीन को व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अपने पहले कार्यकाल के खत्म होने की प्रतीक्षा करने के खिलाफ चेतावनी दी।
तकनीकी शेयरों के अलावा कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी शेयरों ने भी बाजार को नीचे धकेला। अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की बैठक में ब्याज दर में कटौती पर है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 23.33 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 27,198.02 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19.71 अंक या 0.24% फिसल कर 8,273.61 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.79 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 3,013.18 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.56% की वृद्धि के साथ 64.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!