शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिना समझौते के ब्रेक्जिट और ट्रम्प की चीन को नयी चेतावनी से डरे एशियाई बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन को नयी चेतावनी के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है।

उधर बिना किसी समझौते के ब्रेक्जिट की संभावना बढ़ने के कारण यूरो 28 महीनों के निचले स्तर पर फिसल गया है। वहीं 2008 के वित्तीय संकट के बाद से पहली बार अमेरिकी फेडरल रिजर्व व्यापक रूप से ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.50 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 211.32 अंकों या 0.97% की गिरावट के साथ 21,497.99 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 302.88 अंक या 1.08% फिसल कर 27,843.62 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.70% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.13% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.91% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.45% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!