शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेज बिकवाली, फिसल कर 11,000 के करीब पहुँचा निफ्टी

बुधवार को बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है, जिससे निफ्टी गिर कर 11,000 के करीब पहुँच गया है।

सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट है, जबकि सभी छोटे-मँझोले सूचकांक 1-1% से ज्यादा गिर चुके हैं। सभी क्षेत्रों के सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं, जिनमें सर्वाधिक गिरावट धातु, बैंक, फार्मा, आईटी, ऊर्जा, एफएमसीजी और इन्फ्रा में है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,397.24 के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 37,257.55 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 215.72 अंकों या 0.58% की गिरावट के साथ 37,181.52 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,085.40 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,034.05 पर खुल कर 71.75 अंकों या 0.65% की गिरावट के साथ 11,013.65 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी भारी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.23% और बीएसई स्मॉलकैप 1.11% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.17% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.45% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 10 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 11 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख