शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती के बावजूद लुढ़का अमेरिकी बाजार

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बावजूद बुधवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में पिछले करीब महीनों की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट देखने को मिली। हालाँकि फेड अध्यक्ष ने दरों में और अधिक कटौती की संभावना को लगभग खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला एक लंबी दर-कटौती-चक्र की शुरुआत नहीं है।
हालाँकि खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति फेड द्वारा दरों में कम कटौती से नाखुश हैं। बाजार में भी 50 आधार अंकों की कटौती को लेकर थोड़ी उम्मीद थी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 333.75 अंक या 1.23% की गिरावट के साथ 26,864.27 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 98.19 अंक या 1.19% फिसल कर 8,175.42 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 32.8 अंक या 1.32% की कमजोरी के साथ 2,980.38 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.69% की वृद्धि के साथ 65.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!