शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में कमजोरी के बीच बाजार में गिरावट, 11,100 के नीचे पहुँचा निफ्टी

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच गुरुवार को बाजार में गिरावट दिख रही है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की, जिससे डॉलर में मजबूती आयी और आज डॉलर के मुकाबले रुपया 41 की कमजोरी के साथ 69.20 पर खुला। आज सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में हैं, जिनमें सर्वाधिक गिरावट धातु, फार्मा, बैंक, आईटी, इन्फ्रा, ऑटो, एफएमसीजी और ऊर्जा में है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,481.12 के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 37,387.18 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 191.64 अंकों या 0.51% की गिरावट के साथ 37,289.48 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,118.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,060.20 पर खुल कर 55.10 अंकों या 0.50% की कमजोरी के साथ 11,062.90 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.12% और बीएसई स्मॉलकैप 0.14% की बढ़ोतरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.16% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.28% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 11 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 05 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!