शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प ने किया चीन के सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान, अमेरिकी बाजार में गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

कल शुरुआती कारोबार में अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी थी, मगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट के बाद बाजार का रुख बदल गया। ट्रम्प ने ट्वीट के जरिये चीन के 300 अरब डॉलर के सामानों पर अतिरिक्त 10% शुल्क लगाने का ऐलान किया।
निवेशकों की निगाह अब शुक्रवार को श्रम विभाग की ओर से जारी की जाने वाली रोजगार रिपोर्ट पर है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 280.85 अंक या 1.05% की गिरावट के साथ 26,583.42 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 64.29 अंक या 0.79% फिसल कर 8,111.12 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 26.82 अंक या 0.90% की कमजोरी के साथ 2,953.56 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 65.19 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!