शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका के बीच गिरा अमेरिकी बाजार

यूएस-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के कारण कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

चीन के साथ व्यापार युद्ध की वजह से अमेरिकी बाजार के लिए शुक्रवार को समाप्त हुआ कारोबारी सप्ताह 2019 का सबसे खराब हफ्ता रहा। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की थी कि 1 सितंबर से अमेरिका 300 अरब डॉलर के चीन के सामनों के निर्यात पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगायेगा। उनकी इस घोषणा से निवेशकों में और घबराहट है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 98.41 अंक या 0.37% की गिरावट के साथ 26,485.01 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 107.04 अंक या 1.32% फिसल कर 8,004.07 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 21.51 अंक या 0.73% की कमजोरी के साथ 2,932.05 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.25% की वृद्धि के साथ 61.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!