शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपया ढाई महीनों के निचले स्तर पर, बाजार में भारी गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है।

निफ्टी 10,850 के नीचे पहुँच गया है, जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे कमजोरी के साथ 70.14 पर खुला, जो इसके पिछले ढाई का निचला स्तर है। शुरुआती कारोबार में सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाल निशान में हैं, जिनमें सर्वाधिक गिरावट पीएसयू बैंक, धातु, ऑटो, ऊर्जा, एफएमसीजी, इन्फ्रा और आईटी में है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,118.22 के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 36,842.17 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 513.17 अंकों या 1.38% की गिरावट के साथ 36,605.05 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,997.35 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,895.80 पर खुल कर 165.95 अंकों या 1.51% की कमजोरी के साथ 10,831.40 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप दोनों में 1.76% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 2.23% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.24% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 04 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 04 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!