शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ व्यापार तनाव बढ़ने से लुढ़का अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीन प्रमुख सूचकांकों में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी।

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने बीजीग में नीतिनिर्माताओं के सहयोग से अपने दैनिक मिडपॉइंट को सबसे कमजोर स्तर पर जमाया है, जिससे चीन की मुद्रा युआन सात प्रति डॉलर के प्रमुख स्तर से नीचे गिर कर 11 साल के सबसे निचले स्तर पर फिसल गयी।
इसके बाद अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्नूचिन ने एक बयान में कहा कि वाशिंगटन बीजिंग से अनुचित प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बात करेगा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 767.27 अंक या 2.90% की गिरावट के साथ 25,717.74 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 278.03 अंक या 3.47% फिसल कर 7,726.04 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 87.31 अंक या 2.98% की कमजोरी के साथ 2,844.74 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.48% की गिरावट के साथ 59.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख