शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

युआन 11 सालों के निचले स्तर पर, एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट

चीन की मुद्रा युआन के 11 सालों के निचले स्तर पर फिसल जाने के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

इससे पहले अमेरिकी बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी। जानकारों के मुताबिक चीन ने अमेरिकी शुल्क का जवाब देने के लिए अपनी मुद्रा में अवमूल्यन किया है।
वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्नूचिन ने बीजिंग से अनुचित प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बात करने को कहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 420.60 अंकों या 2.03% की भारी गिरावट के साथ 20,299.69 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 596.83 अंक या 2.28% फिसल कर 25,554.49 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 2.68% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.11% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.40% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.92% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!