शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट बरकरार, हैंग-सेंग 177 अंक नीचे

अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली बरकरार है।

हालाँकि चीन द्वारा अपनी गिरती मुद्रा युआन को संभालने के लिए कदम उठाये गये कदमों के बाद एशियाई बाजार थोड़े संभले हैं, मगर रुझान अभी भी नकारात्मक हैं। वहीं चीन के कदम से अमेरिकी बाजार को राहत मिली है, क्योंकि इससे उस संभावना पर लगाम लग गयी कि अमेरिका के साथ उसके व्यापार युद्ध में मुद्राएँ अगला हथियार हो सकती हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 167.75 अंकों या 0.81% की गिरावट के साथ 20,417.56 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 177.48 अंक या 0.68% फिसल कर 25,798.76 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.20% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.23% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.49% की गिरावट है, जबकि केवल ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!