शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक मंदी की आशंका के बीच एशियाई बाजारों में मजबूती

वैश्विक मंदी की आशंका के बीच गुरुवार को एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है।

जानकारों के मुताबिक निवेशक सतर्क हैं और वैश्विक मंदी की संभावना को लेकर चिंतित हैं। अमेरिकी यील्ड नये रिकॉर्ड निचले स्तरों पर पहुँच गयी, जबकि सोने की कीमतें 2013 के बाद पहली बार 1,500 डॉलर के ऊपर पहुँच गयी। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.82% की गिरावट के साथ 56.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 120.16 अंकों या 0.59% की वृद्धि के साथ 20,636.72 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 105.69 अंक या 0.41% बढ़ कर 26,102.72 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.60% की बढ़ोतरी और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.54% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.79% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.84% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!