शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में मजबूती के बीच बाजार में हल्की बढ़ोतरी

डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की मजबूती के सहारे गुरुवार को बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 70.80 पर खुला। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम कल 4.82% की गिरावट के साथ 56.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।
आज बाजार को आईटी, ऑटो, बैंक, इंफ्रा, एनर्जी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में हो रही खरीदारी से सहारा मिल रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,690.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 36,808.01 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 38.18 अंकों या 0.10% की हल्की वृद्धि के साथ 36,728.68 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,855.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,899.20 पर खुल कर 11.15 अंकों या 0.10% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 10,866.65 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.31% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.14% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.12% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 34 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 16 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख