शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एफपीआई पर सरचार्ज वापस लेने की उम्मीद से लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार

एफपीआई पर सरचार्ज वापस लेने की उम्मीद से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

सरकार के बजट में विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों (एफपीआई) पर लगाये गये सरचार्ज को वापस लेने की खबर से लगातार दूसरे दिन बाजार चढ़ा। सप्ताह में भी दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूत हुए। इससे पहले बाजार लगातार तीन हफ्ते तक फिसला।
आज ऑटो, एफएमसीजी और ऊर्जा शेयरों में खरीदारी से बाजार को काफी सहारा मिला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,327.36 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 37,521.30 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 37,807.55 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 254.55 अंकों या 0.68% की बढ़ोतरी के साथ 37,581.91 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,032.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,087.90 पर खुल कर 77.20 अंक या 0.70% की वृद्धि के साथ 11,109.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,109.65 का रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 27 शेयरों में मजबूती और 22 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि इसका 1 शेयर सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 16 शेयरों में बढ़ोतरी और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी में 3.36%, बजाज फाइनेंस में 2.46%, वेदांत में 2.17%, एचडीएफसी बैंक में 2.07%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.03% और कोटक महिंद्रा बैंक में 1.91% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 1.91%, टेक महिंद्रा में 2.50%, टाटा मोटर्स में 1.53%, टाटा स्टील में 1.37%, आईटीसी में 1.36% और सन फार्मा में 1.04% की मामूली कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,545 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 950 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 161 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.77% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.00% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.96% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 1.02% की वृद्धि देखने को मिली। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख