शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूरोपीय अर्थव्यवस्था में मंदी और व्यापार युद्ध के कारण फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

जानकारों के मुताबिक यूरोपीय अर्थव्यवस्था में मंदी और चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध का शेयर बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के पास चीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका "हुआवेई के साथ व्यापार नहीं कर रहा है।" खबर है कि व्हाइट हाउस हुआवेई पर प्रतिबंध बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 90.75 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 26,287.44 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 80.01 अंक या 1.00% गिर कर 7,959.14 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.44 अंक या 0.66% की कमजोरी के साथ 2,918.65 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.96% की वृद्धि के साथ 58.53 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!