शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंदी की बढ़ती चिंता के बीच गिरा अमेरिकी बाजार, 390 अंक टूटा डॉव जोंस

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक 1-1% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।

अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार युद्ध मंदी की संभावना बढ़ा रहा है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों से बॉन्ड बाजार में जोरदार तेजी चल रही है। इनमें हॉन्ग-कॉन्ग में चल रहे प्रदर्शन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री की प्राथमिक चुनावी हार शामिल है।
जानकारों के मुताबिक निवेशक समस्याओं के कारण इक्विटी से निकल कर ट्रेजरी का रुख कर रहे हैं।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 389.73 अंक या 1.48% की गिरावट के साथ 25,897.71 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 95.72 अंक या 1.20% गिर कर 7,863.41 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 35.56 अंक या 1.22% की कमजोरी के साथ 2,883.09 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.07% की मामूली वृद्धि के साथ 58.57 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!