शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली, हैंग-सेंग 365 नीचे

मंगलवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली दिख रही है, जिससे सभी प्रमुख सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं।

वैश्विक बाजारों में ताजा गिरावट के पीछे कई कारण हैं, जिनमें चीन-अमेरिका व्यापार तनाव के अलावा हॉन्ग-कॉन्ग में विरोध प्रदर्शन और अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो मुद्रा में भारी गिरावट शामिल है। इन वजहों से निवेशक बॉन्ड, गोल्ड और येन जैसे सुरक्षित उपकरणों का रुख कर रहे हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 244.31 अंकों या 1.18% की गिरावट के साथ 20,440.51 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 364.68 अंक या 1.41% गिर कर 25,460.04 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.73% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.75% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.61% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.73% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!