शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के अतिरिक्त सामानों पर शुल्क टालने से चढ़ा अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी बाजार ने जोरदार वापसी की, जिससे नैस्डैक कंपोजिट फिर से 8,000 के ऊपर बंद हुए।

दरअसल ट्रम्प प्रशासन ने चीन के अतिरिक्त सामानों पर नये शुल्क लगाने की योजना टाल दी है। साथ ही अमेरिका और चीन के वार्ताकारों के बीच चल रही है बातचीत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बेहद लाभदायक बताया है।
इस घोषणा से तकनीकी शेयरों को काफी सहारा मिला, जिससे नैस्डैक करीब 2% ऊपर चढ़ा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 382.2 अंक या 1.48% की वृद्धि के साथ 26,279.91 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 152.94 अंक या 1.95% चढ़ कर 8,016.36 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 42.57 अंक या 1.48% की तेजी के साथ 2,926.32 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.45% की वृद्धि के साथ 61.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!