शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वॉलमार्ट के वित्तीय नतीजों और बेहतर खुदरा बिक्री आँकड़ों से चढ़ा अमेरिकी बाजार

बुधवार को जबरदस्त गिरावट के बाद वॉलमार्ट के वित्तीय नतीजों और बेहतर खुदरा बिक्री आँकड़ों के सहारे गुरुवार को अमेरिकी बाजार संभला।

मगर जानकारों के मुताबिक चीन के साथ अमेरिका का व्यापार तनाव चिंता का कारण बना हुआ है।
जुलाई के आँकड़ों में अमेरिका भर में खुदरा बिक्री बढ़ी है। वहीं वॉलमार्ट के वित्तीय नतीजे अनुमान से बेहतर रहे, जिससे कंपनी का शेयर 6.11% ऊपर चढ़ा। हालाँकि औद्योगिक आउटपुट आँकड़ों ने अमेरिकी बाजार में तेजी को सीमित कर दिया। जुलाई में औद्योगिक आउटपुट में 0.2% की गिरावट आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 99.97 अंक या 0.39% की वृद्धि के साथ 25,579.39 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 7.32 अंक या 0.09% चढ़ कर 7,766.62 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7 अंक या 0.25% की तेजी के साथ 2,847.60 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.15% की गिरावट के साथ 58.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!