शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार बढ़ोतरी, 306 अंक चढ़ा डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गयी।

जानकारों के अनुसार बॉन्ड यील्ड में वापसी से मंदी की चिंता कम हुई और अमेरिकी शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिली। इससे पहले गुरुवार को यूएस 30-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गयी थी। वहीं 10 वर्षीय नोट्स में भी 3 सालों के न्यूनतम स्तर तक गिरावट देखी गयी थी, क्योंकि निवेशक इक्विटी से निकल कर सुरक्षित प्रतिभूतियों का रुख कर रहे थे।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 306.62 अंक या 1.20% की वृद्धि के साथ 25,886.01 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 129.37 अंक या 1.67% चढ़ कर 7,895.99 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 41.08 अंक या 1.44% की तेजी के साथ 2,888.68 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.70% की वृद्धि के साथ 58.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!