शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह की मजबूत शुरुआत, हैंग-सेंग 472 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों से अधिक प्रोत्साहन की उम्मीद के साथ ही जर्मनी और चीन जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा उठाये जा रहे कदमों ने निवेशकों में एक तीव्र वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता को कम कर दिया है।
खबर है कि जर्मनी की गठबंधन सरकार संभावित मंदी का मुकाबला करने के लिए कई प्रोत्साहन कदम उठाने और नये कर्ज से निपटने के लिए अपने संतुलित बजट नियम को अलग करने के लिए तैयार है।
भारतीय समय के अनुसार 8.38 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 106.64 अंकों या 0.52% की वृद्धि के साथ 20,525.45 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 472.46 अंक या 1.84% की बढ़ोतरी के साथ 26,206.68 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.78% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.54% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.50% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.67% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!