शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंदी की आशंका कम होने से एशियाई बाजारों में मजबूती

मंदी की आशंका कम होने से मंगलवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

चीन और जर्मनी के प्रोत्साहन प्रयासों से वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट की आशंका कम हुई है, जिससे अमेरिकी बाजार को भी सहारा मिला है। चीन के केंद्रीय बैंक ने कंपनियों के लिए लागत कम करने में मदद करने के लिए शनिवार को एक प्रमुख ब्याज दर सुधार का ऐलान किया। वहीं रविवार को जर्मन वित्त मंत्री ओलाफ शोल्ज ने सुझाव दिया कि बर्लिन अतिरिक्त खर्च के लिए 50 अरब यूरो (55 अरब डॉलर) तक उपलब्ध करा सकता है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 79.56 अंकों या 0.39% की वृद्धि के साथ 20,642.72 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 24.46 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 26,267.38 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.11% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.26% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.60% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.40% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!