शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंदी की चिंता के कारण फिर से एशियाई बाजारों में गिरावट

जानकारों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन के साथ व्यापार तनाव कम करने को लेकर कोई संकेत नहीं दे रहे हैं।

इस वजह से मंदी की आशंका बढ़ गयी है और निवेशकों में डर है। इसका एशियाई शेयर बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 80.30 अंकों या 0.39% की गिरावट के साथ 20,596.92 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 2.80 अंक ऊपर 26,234.34 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.04% की मामूली वृद्धि और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.53% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.21% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!