शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट से सेंसेक्स 37,000 और निफ्टी 10,900 के नीचे

बाजार में जारी गिरावट गुरुवार को भी बरकरार है, जिससे सेंसेक्स 37,000 और निफ्टी 10,900 के नीचे पहुँच गया है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 71.55 के बंद स्तर की तुलना में 71.56 पर खुला है। एफएमसीजी और ऊर्जा शेयरों को छोड़ कर बाकी सूचकांकों में बिकवाली देखने को मिल रही है। हालाँकि इससे पहले अमेरिकी प्रमुख खुदरा कंपनियों टार्गेट और लोवे ने अपेक्षाकृत बेहतर नतीजे पेश किये, जिससे जानकारों के मुताबिक निवेशकों में आत्मविश्वास बढ़ा और अमेरिकी तथा एशियाई बाजारों को सहारा मिला।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 37,060.37 के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 37,087.58 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 92.95 अंकों या 0.25% की कमजोरी के साथ 36,967.42 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,918.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,905.30 पर खुल कर 38.75 अंकों या 0.35% की गिरावट के साथ 10,879.95 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.54% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.46% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.84% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.95% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 13 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 06 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख