शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में आयी गिरावट, डॉव जोंस हुआ मजबूत

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से एसऐंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट गिरावट दर्ज की गयी, जबकि डॉव जोंस में मजबूती दर्ज की गयी।

अमेरिकी बेरोजगार दावों में गिरावट से अमेरिकी विनिर्माण आयी मंदी की असर कम हो गया। वहीं निवेशक केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति पर संकेतों के लिए शुक्रवार को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण के इंतजार में हैं।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 49.51 अंक या 0.19% की वृद्धि के साथ 26,252.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 28.82 अंक या 0.36% गिर कर 7,991.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.48 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 2,922.95 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!