शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जारी है गिरावट, 10,700 के नीचे आया निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में नकारात्मक शुरुआत हुई है।

प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले सूचकांक भी कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी फरवरी 2019 के बाद पहली बार 10,700 के नीचे खुला है। आईटी और ऑटो को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांक बाजार पर दबाव डाल रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 10 पैसे की कमजोरी के साथ 71.91 पर खुला है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,472.93 के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 36,387.68 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 244.40 अंकों या 0.67% की कमजोरी के साथ 36,228.53 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,741.35 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,699.60 पर खुल कर 60.95 अंकों या 0.57% की गिरावट के साथ 10,680.40 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.71% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.84% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.69% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.03% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 16 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 12 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!