शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एफपीआई पर सरचार्ज वापस लेने की उम्मीद से बाजार ने की वापसी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती देखने को मिली।

सरकार द्वारा एफपीआई पर सरचार्ज वापस लेने की संभावना और प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से बाजार को सहारा मिला। इससे पहले शेयर बाजार में लगातार तीन सत्रों में बिकवाली देखी गयी थी। आज बैंक और एफएमसीजी को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सर्वाधिक मजबूती धातु, ऑटो, फार्मा, इन्फ्रा और आईटी शेयरों में आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,472.93 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह कमजोरी के साथ 36,387.68 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 36,807.34 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 228.23 अंकों या 0.63% की बढ़ोतरी के साथ 36,701.16 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,741.35 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,699.60 पर खुल कर 88.00 अंक या 0.82% की वृद्धि के साथ 10,829.35 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,862.55 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 41 शेयरों में मजबूती और 09 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 23 शेयरों में बढ़ोतरी और 08 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 6.55%, यस बैंक में 5.24%, ओएनजीसी में 4.66%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 4.09%, टाटा स्टील में 3.43% और एनटीपीसी में 3.36% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 1.90%, आईटीसी में 1.71%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.85%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.69%, पावर ग्रिड में 0.69% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.55% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,322 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,128 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 133 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.93% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.55% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.18% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.70% की वृद्धि देखने को मिली। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!