शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार तनाव के कारण लुढ़के एशियाई बाजार, हैंग-सेंग में 750 अंकों की गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में भारी भरकम गिरावट देखने को मिल रही है।

जानकारों के मुताबिक अमेरिका-चीन व्यापार तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला दिया है और निवेशक बॉन्ड तथा सोने जैसे सुरक्षित उपकरणों का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा उभरते बाजारों की मुद्राएँ भी कमजोर हो रही हैं। इन सभी कारणों से शेयर बाजार दबाव में हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 451.99 अंकों या 2.18% की गिरावट के साथ 20,258.92 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 754.42 अंक या 2.88% गिर कर 25,424.91 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.21% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.50% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.54% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.65% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!