शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार करार को लेकर अनिश्चितता और वित्तीय शेयरों में बिकवाली से फिसला अमेरिकी बाजार

चीन के साथ व्यापार करार को लेकर अनिश्चितता और वित्तीय शेयरों में बिकवाली से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

ट्रेजरी उपज वक्र विलोमन से अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गयी है, जिससे कल वित्तीय शेयर दबाव में आ गये।
गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीजिंग के साथ वार्ता के दूसरे दौर की भविष्यवाणी करने से मंगलवार को अमेरिकी शेयर शुरुआत में मजबूत हुए, मगर चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि व्यापार पर अमेरिका की ओर से कोई टेलीफोन कॉल नहीं आयी। इसका बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 120.93 अंक या 0.47% की कमजोरी के साथ 25,777.90 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26.78 अंक या 0.34% गिर कर 7,826.95 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 9.22 अंक या 0.32% की गिरावट के साथ 2,869.16 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.36% की वृद्धि के साथ 59.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!