शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा और वित्तीय शेयरों में तेजी से उछला अमेरिकी बाजार

शुरुआती गिरावट के बाद ऊर्जा और वित्तीय शेयरों में वापसी के सहारे बुधवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

हालाँकि जानकारों का मानना है कि निवेशक अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव को लेकर सतर्क हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उन योजनाओं की पुष्टि की, जिनके तहत 1 सितंबर और 15 दिसंबर से चीन के 300 अरब डॉलर के सामानों के आयात पर अतिरिक्त 5% शुल्क लगाया जायेगा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 258.2 अंक या 1.00% की बढ़ोतरी के साथ 26,036.10 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.93 अंक या 0.38% चढ़ कर 7,856.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.78 अंक या 0.65% मजबूती के साथ 2,887.94 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.62% की वृद्धि के साथ 60.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख