शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में बिकवाली, 169 अंक फिसला हैंग-सेंग

गुरुवार को एशियाई बाजारों में जोरदार अच्छी-खासी बिकवाली देखने को मिल रही है।

लगभग सभी प्रमुख एशियाई बाजार लाल निशान में हैं। जानकारों का मानना है कि निवेशक अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव को लेकर सतर्क हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उन योजनाओं की पुष्टि की, जिनके तहत 1 सितंबर और 15 दिसंबर से चीन के 300 अरब डॉलर के सामानों के आयात पर अतिरिक्त 5% शुल्क लगाया जायेगा।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 101.45 अंकों या 0.50% की गिरावट के साथ 20,377.97 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 169.55 अंक या 0.66% गिर कर 25,445.93 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.28% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.23% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.08% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!