शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जबरदस्त गिरावट, 10,950 के बंद हुआ निफ्टी

गुरुवार को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सप्ताह में कमजोरी देखने को मिली।

बैंक, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों ने बाजार पर दबाव डाला, जबकि फार्मा, मेटल और इन्फ्रा में खरीदारी देखने को मिली। जानकारों का मानना है कि कमजोर वैश्विक रुझानों की वजह से बाजार नीचे गिरा है। इसके पीछे ब्रिटेन में चल रही उठापटक और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव मुख्य कारण बताये जा रहे हैं।
बुधवार को सरकार की ओर से एफडीआई नियमों में ढील देने, चीनी निर्यात के लिए सब्सिडी और 75 नये मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा से आज बाजार में तेजी रहने का अनुमान लगाया गया था।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,451.84 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह कमजोरी के साथ 37,381.80 पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा, यानी आज पूरे सत्र में सेंसेक्स लाल निशान में नहीं आ सका। सत्र के दौरान सेंसेक्स 36,987.35 के निचले स्तर तक फिसला और अंत में 382.91 अंकों या 1.02% की गिरावट के साथ 37,068.93 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,046.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,996.05 पर खुल कर 97.80 अंक या 0.80% की गिरावट के साथ 10,948.30 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,922.40 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 21 शेयरों में मजबूती और 29 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 09 शेयरों में बढ़ोतरी और 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 5.31%, वेदांत में 2.72%, एनटीपीसी में 2.63%, ओएनजीसी में 1.86%, एशियन पेंट्स में 0.62% और इन्फोसिस में 0.59% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 3.61%, एसबीआई में 3.60%, एचडीएफसी में 2.69%, ऐक्सिस बैंक में 2.53%, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.24% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.17% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 898 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,583 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 158 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.17% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.62% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.36% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.87% की गिरावट देखने को मिली। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख