शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन ने जतायी व्यापार करार की उम्मीद, अमेरिकी बाजार उछला

चीन की ओर से व्यापार करार होने को लेकर उम्मीद जताये जाने से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी बढ़ोतरी हुई।

चीन की तरफ से आये बयान से तकनीक और औद्योगिक शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। व्यापार तनाव कम होने से निवेशकों को राहत मिली। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष सितंबर में निर्धारित वार्ता के अगले दौर पर चर्चा कर रहे हैं।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 326.15 अंक या 1.25% की बढ़ोतरी के साथ 26,362.25 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 116.51 अंक या 1.48% चढ़ कर 7,973.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 36.64 अंक या 1.27% मजबूती के साथ 2,924.58 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.97% की वृद्धि के साथ 61.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख