शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में खरीदारी, 240 अंक उछला निक्केई

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।

सभी प्रमुख सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं। चीन की ओर से व्यापार करार होने को लेकर उम्मीद जताये जाने का बाजारों पर अच्छा असर दिखा है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष सितंबर में निर्धारित वार्ता के अगले दौर पर चर्चा कर रहे हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 240.57 अंकों या 1.18% की बढ़ोतरी के साथ 20,701.50 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 188.61 अंक या 0.73% चढ़ कर 25,892.11 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.49% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.85% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.71% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.06% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!