शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार तनाव में कमी आने से अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़ोतरी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

चीन के साथ व्यापार तनाव कम होने से जून के बाद यह अमेरिकी बाजार के लिए सबसे बेहतर हफ्ता रहा। मगर अगस्त की बात करें तो व्यापार युद्ध की खबरों ने बाजार को काफी नुकसान पहुँचाया।
सप्ताह में एसऐंडपी 2.8% चढ़ा, जबकि डॉव जोंस 3% और नैस्डैक 2.7% ऊपर चढ़ा। खबरों के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी और चीन के वार्ताकार प्रभावी संपर्क बनाये हुए हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 41.03 अंक या 0.16% की बढ़ोतरी के साथ 26,403.28 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10.51 अंक या 0.13% गिर कर 7,962.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.88 अंक या 0.06% की बढ़ोतरी के साथ 2,926.46 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.08% की गिरावट के साथ 60.43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!