शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह की मिली-जुली शुरुआत, हैंग-सेंग में 206 की वृद्धि

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुली स्थिति देखने को मिल रही है।

अमेरिका-चीन के एक-दूसरे पर लगाये गये नये अतिरिक्त शुल्क प्रभाव में आ गये हैं। दुनिया भर के निवेशक और अधिकारी इंतजार कर रहे हैं कि दोनों आर्थिक महाशक्तियाँ वापस वार्ता कब शुरू करेंगी।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 50.38 अंकों या 0.24% की गिरावट के साथ 20,653.99 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 206.03 अंक या 0.80% चढ़ कर 25,518.70 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.70% की मजबूती और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.77% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.04% की मामूली वृद्धि और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!