शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार

आज सोमवार 02 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के अवसर पर शेयर बाजार (Share Market) बंद रहेगा।

दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE), बंद रहेंगे, जबकि धातु और सर्राफा सहित थोक कमोडिटी बाजार (Commodity Markets) में भी कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा फोरेक्स (Forex) और कमोडिटी वायदा बाजार (Commodity Futures Markets) भी बंद रहेगा।
इससे पहले शुक्रवार 30 अगस्त को सितंबर सीरीज के पहले दिन बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 263.86 अंकों या 0.71% की बढ़ोतरी के साथ 37,332.79 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 74.95 अंक या 0.68% की वृद्धि के साथ 11,023.25 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 3.75%, सन फार्मा में 3.68%, इंडसइंड बैंक में 3.41%, टाटा स्टील में 2.80%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.72% और वेदांत में 2.58% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से पावर ग्रिड में 2.12%, ओएनजीसी में 1.78%, एचसीएल टेक में 1.31%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.28%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.10% और एनटीपीसी में भी 1.10% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख