शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दबाव में एशियाई बाजार, निवेशकों की नजर अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर

मंगलवार को एशियाई बाजार दबाव में दिख रहे हैं, जबकि निवेशकों की नजर अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर है।

अमेरिका और चीन के एक-दूसरे पर लगाये गये ताजा आयात शुल्कों की वजह से एशियाई बाजारों में कारोबार भी हल्का है।
भारतीय समय के अनुसार 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 14.29 अंकों या 0.07% की बढ़ोतरी के साथ 20,634.48 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 15.59 अंक या 0.06% चढ़ कर 25,642.14 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.12% की गिरावट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.24% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.05% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) की गिरावट 0.39% है।
इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार मजदूर दिवस के अवकाश के कारण बंद रहा। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!