शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार तनाव और कमजोर फैक्ट्री आँकड़ों से फिसला अमेरिकी बाजार

सोमवार को मजदूर दिवस के कारण बंद रहने के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गयी।

चीन के साथ व्यापार तनाव के अलावा कमजोर फैक्ट्री आँकड़ों ने अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर डाला। अगस्त में 2016 के बाद पहली बार अमेरिकी फैक्ट्री गतिविधियों में गिरावट आयी। विश्लेषकों द्वारा अनुमानित 51.1 की रीडिंग की तुलना में अमेरिकी राष्ट्रीय फैक्ट्री गतिविधि सूचकांक 49.1 तक गिर गया।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 285.26 अंक या 1.08% की गिरावट के साथ 26,118.02 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 88.72 अंक या 1.11% गिर कर 7,874.16 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.19 अंक या 0.69% की कमजोरी के साथ 2,906.27 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 60.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!