शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की गिरावट, दबाव में बैंक और फार्मा शेयर

बुधवार को सपाट शुरुआत के बाद बाजार के प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट दिख रही है।

शुरुआती सत्र में बैंक और फार्मा शेयर दबाव में हैं, जबकि एफएमसीजी, इन्फ्रा और आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। मंगलवार को तीखी गिरावट के बाद आज डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की मजबूती के साथ 72.18 पर खुला है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,562.91 के पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 36,575.24 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 57.29 अंकों या 0.16% की गिरावट के साथ 36,505.62 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,797.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,790.40 पर खुल कर 15.50 अंकों या 0.14% की कमजोरी के साथ 10,782.40 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.20% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.02% की बेहद मामूली वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.35% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.16% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 25 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 13 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!